यहां पर भारत के सभी धामों का प्रसाद मिलता है | 🙏

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक कुत्ते, इनकी पकड़ से बचना आसान नहीं,

6/18/20251 min read

हम अक्सर कुत्तों को पालतू जानवर के रूप में देखते हैं। हालांकि, इनकी हर नस्ल पालतू नहीं होती है। ऐसे में अगर इंसान किसी ऐसे नस्ल को पालतू बनाने की कोशिश करे, जो ज्यादा आक्रामक होते हैं, तो वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जानें दुनिया के 10 खतरनाक कुत्तों के बारे में, जो इंसानों के लिए खतरा बन सकते हैं।

अमेरिकन पिट बुल टेरियर

1..अमेरिकन पिट बुल टेरियर अपनी ताकत और शक्तिशाली जबड़े के लिए जाने जाते हैं। अगर उन् ठीक से सामाजिक और प्रशिक्षित न किया जाए तो वे आक्रामक हो सकते हैं।

रोटवेइलर

2..रोटवेइलर आकार में बड़े, शरीर से मजबूत और मांसल कुत्ते होते हैं। इनमें आक्रामकता बहुत ज्यादा होती है। अगर ये थोड़ा भी खतरे को महसूस करते हैं तो आक्रामक हो जाते हैं

जर्मन शेफर्ड

3..जर्मन शेफर्ड को बुद्धिमान और वफादार माना जाता है, लेकिन अगर उन्हें ठीक से प्रशिक्षित और सामाजिक नहीं बनाया जाता है तो उनका आकार और ताकत खतरनाक हो सकती है।

4..डोबरमैन पिंसर कुत्तों को आमतौर पर सुरक्षा के लिए पाला जाता है। वे देखने में बेहद आक्रामक होते हैं, जिससे दुश्मन के दिल में डर बैठ जाता है। हालांकि, इन्हें हैंडल करने के लिए अनुभवी होना बहुत जरुरी है।

5..चाउ चाउ को पालतू बनाना ज्यादा मुश्किल होता है। ये स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। इस कारण ये अक्सर खुद को अलग-थलग रखते हैं। सुरक्षा के लिहाज से चाउ चाउ सही हो सकते हैं, लेकिन अगर सही से ट्रेनिंग न दी जाए तो ये किसी को भी काट सकते हैं।